दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश
9977886526
कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ः बंटी विवेक साहू
सांसद ने कहा मोदी सरकार ने उपलब्धियों और विकास के नए आयाम स्थापित किए
दमुआ में आयोजित हुआ विधानसभा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन
छिंदवाड़ा- कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, इन्हीं के परिश्रम और प्रयासों का नतीजा है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को श्रृंखला में बुधवार को जुन्नारदेव विधानसभा में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया था।

सम्मेलन में सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर अपना उद्बोधन दिया। इस मौके पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि विकसित भारत के सपने को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। बीते 11 साल के कार्यकाल में बहुत कुछ पूरा हुआ है और कुछ पूरा होने के रास्ते पर है। इसमें धारा 370, वक्फ संशोधन अधिनियम, भगवान श्री राम का मंदिर, अंत्योदय के तहत मुफ्त राशन, पीएम आवास, आयुष्मान जैसी मुफ्त चिकित्सा योजना जैसी अनेक योजनाएं शामिल है। जिनका सीधा लाभ देश की गरीब जनता को मिल रहा है। सड़क, रेल लाइन जैसी मूल भूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।
सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विराट व्यक्तित्व व कार्यकर्ताओं के प्रति सहृदयता के कारण आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। सक्रिय सदस्यों के इस सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। वहीं पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः पूर्व विधायक हरिशंकर उईके, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार राय ने की।
कार्यक्रम में यह रहें प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, भूषण सूर्यवंशी, सोनू पाटिल, शिवम साहू, दयाराम इरपाची, नितेश पटेल, सहित पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, जनपद अध्यक्ष सविता भोसम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, अल्प संख्यक मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, राजेश श्रीवास्तव,ज्ञानसिंह ठाकुर, सिपतराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।