दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश
9977886526
19 मार्च को मनाया जाएगा रंगपंचमी महोत्सव, तैयारियां जोरो पर
जुलूस में उड़ाया जाएगा 10 टन गुलाल, बैंजो-डीजे धमाल की रहेगी धूम
शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगा जुलूस
दशहरा मैदान में जूनियर पुष्पा संग झूमेगा छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंग पंचमी महोत्सव बड़े ही धूम धाम से बनाया जायेगा।शनिवार को गाँधीगंज स्थित दीनदयाल रसोई में रंगपंचमी महोत्सव को मनाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष रंग पंचमी महोत्सव 19 मार्च, दिन बुधवार को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रंग पंचमी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के संबंध में चर्चा की गई। रंग पंचमी महोत्सव समिति के सदस्यों सहित सामाजिक धार्मिक एवं नगर के गणमान्य की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में उपस्थितजनों ने रंग पंचमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने को लेकर खासा उत्साह दिखाया।

रंग पंचमी महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख नरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रंग पंचमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रंग पंचमी पर्व के अवसर पर बरसते रंग और उड़ते गुलाल के साथ गैर जुलूस निकाला जाएगा, जो गांधीगंज से प्रारंभ होकर शनिचरा बाजार, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, पावर हाउस, छोटी बाजार, गोलगंज, फवारा चौक होकर दशहरा मैदान पहुंचेगा। जुलूस के दौरान 10 टन गुलाल उड़ाया जाएगा और तीन बड़ी गैर रंग वर्षा करेंगी। उत्सव की धूम को बढ़ाने के लिए पांच डीजे और धमाल की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही जुलूस में राधा कृष्ण की जोड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिन पर जुलूस के दौरान पुष्प वर्षा की जाएगी। साथ ही नृत्य की टोलियां भी जुलूस में शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया की जुलूस में महिलाये भी बड़ी संख्या में शामिल रहेंगी।

बता दे कि छिंदवाड़ा में रंग पंचमी महोत्सव मनाने की शुरुआत 4 वर्ष पहले की गई थी। तभी से हर साल रंग पंचमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, हर नए साल के साथ महोत्सव बड़ा स्वरूप लेता जा रहा है।

रंग पंचमी महोत्सव से जुड़े अमित राय ने बताया कि छिंदवाड़ा में 19 मार्च को आयोजित होने वाले रंगपंचमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सांसद विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन में भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा की पावन नगरी में प्रसिद्ध फिल्म पुष्पा में पुष्पा का किरदार निभाने वाले जूनियर पुष्पा को आमंत्रित किया गया है, स्थानीय दशहरा मैदान में जूनियर पुष्पा अपनी प्रतुति देंगे, श्री राय ने जिले के सभी युवाओं धर्म प्रेमी बंधुओ से आग्रह किया है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रंगपंचमी महोत्सव को सफल बनाए।