दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश
9977886526
सांसद बंटी विवेक साहू ने पर्वतारोही भावना डेहरिया को एक और उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं
भावना ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक की चढ़ाई, फहराया तिरंगा
छिन्दवाड़ा- सांसद बंटी विवेक साहू ने पर्वतारोही भावना डेहरिया को एक और उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। सांसद श्री साहू ने कहां कि मेरे संसदीय क्षेत्र की युवा पर्वतारोही एवं मेरी छोटी बहन भावना डेहरिया ने एक और उपलब्धि हासिल कर छिन्दवाड़ा का नाम रोशन किया है। भावना ने 22 जनवरी 2025 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। भावना ने यह उपलब्धि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। में भावना की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ एवं ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

उल्लेखनीय है कि भावना डेहरिया का जन्म 12 नवंबर 1991 को ग्राम तामिया में हुआ था। वे एक भारतीय पर्वतारोही हैं। वे 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने 15 अगस्त 2020 स्वतंत्रता दिवस को हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान के साथ भारतीय हिमालय को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया।

वह राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक उद्यम जन परिषद की उपाध्यक्ष और ब्रांड एंबेसडर हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने भावना और उनकी बेटी सिद्धि मिश्रा को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।